पॉजिटिव – किसी संवेदनशील विषय पर किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके लिए भी दिन अच्छा है। करियर के नए रास्ते सामने आ सकते हैं। कामकाज में भी मन लगेगा। आप कुछ ऐसा काम कर सकते हैं, जो तरक्की में जुड़ेगा। मेहनत से बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश सफल हो सकती है। आपका असर उन लोगों पर पड़ेगा जो आने वाले दिनों में आपके करियर के लिए खास हैं। पैसों के लिहाज से भी दिन अच्छा साबित हो सकता है। जोश के साथ होश से काम करेंगे तो फायदा बढ़ सकता है। आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ भी कुछ लोग कर सकते हैं।
नेगेटिव – किसी काम को करवाने में आपको एक्स्ट्रा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अनबन होने की संभावना बन रही है। आज आप सुनें ज्यादा और बोलें कम। आप अपनी सफलता के बीच में खुद ही ऑप्शन खड़े कर सकते हैं। इससे आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। सही समय पर सही काम करने से आप चूक भी सकते हैं।
क्या करें – 2 सिक्के पानी से धो कर जेब में रख लें।
लव- कोई नई प्रेम कहानी भी शुरू हो सकती है। पार्टनर को कोई सरप्राइज दें। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा हो सकता है। आपके लिए समय अनुकूल हो सकता है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ने के योग हैं।
करियर- कामकाज की तारीफ हो सकती है। अधिकारियों से मदद मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत से ही सफलता मिलने की संभावना है।
हेल्थ- बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आप भी किसी तरह की एलर्जी या इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


