पॉजिटिव – मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा शुभ रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। समझदार लोगों से सम्मान मिलने के योग हैं। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती हैं जो पद और प्रतिष्ठा में बड़े हैं। पूरा दिन कामकाज में निकल सकता है। आपके लिए ये ही अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। रोमांस के लिहाज से अच्छी स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के ऑफर मिल सकते हैं। कोई प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। परेशानी वाले मामले निपट सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग बन रहे हैं। जिम्मेदारियां निभाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके व्यक्तित्व में अच्छे बदलाव भी होना संभव है। परिवार के लिए समय निकालें। साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
नेगेटिव – मन में किसी इंसान के लिए नेगेटिव इमेज भी बन सकती है। किसी से बहस और विवाद होने की भी संभावना बन रही है। खुद पर कंट्रोल करें। बिना सोचे-समझें किसी को भी कुछ न कहें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।
क्या करें – सौंफ खा कर पानी पिएं।
लव- प्रेमी आप पर मोहित हो सकता है। अच्छा समय है। पति-पत्नी के बीच यदि कोई गलतफहमी है तो वह दूर भी हो सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
करियर- पैसे और सुख के मामले में दिन आपके लिए अनुकूल हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर भी टेंशन हो सकती है। मेष राशि के लोग खुद की सेहत का भी ध्यान रखें।