खानपुर…
खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 14 वर्षीया किशोरी के अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना विगत 16 नवंबर की रात की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर लड़की के पिता ने थाने में अपनी पुत्री के अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 6 लोगों को आरोपित किया है।
पिता ने बताया कि उसकी पुत्री 16 नवंबर की रात वह शौच की बात कह घर से बाहर निकली थी। देर तक घर नहीं लौटी। तब खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि कानू विशनपुर के महेंद्र महतो, सुकुमारी देवी सहित पुत्र अर्जुन महतो, किशन कुमार महतो, श्रवण कुमार महतो, अनूप कुमार महतो शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है। पिता ने यह भी बताया है कि विगत एक माह पूर्व भी वे लोग पुत्री का अपहरण कर लिए थे। लेकिन सामाजिक दबाव के बाद उसे घर भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी किशन कुमार महतो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


