दारू पीकर साली की शादी में ठुमके लगाना जीजा को पड़ा महंगा

    सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर
    शहर के काशीपुर मोहल्ला में सोमवार रात साली की शादी में दारू पीकर ठुमके लगाना जीजी काे महंगा पड़ा। दारू के नशे में रेलवे स्टेशन पर मूड फ्रेश करने पहुंचे जीजी को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नशे की हालत में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मधुबनी जिले के रांटी के गोपी बल्लभ दास का पुत्र मनोज कुमार लाल दास के रूप में की गई है। मनोज इन दिनों आसनसोल में टैक्सी चलाने का काम करता है। मनोज की शाली की शादी थी। वह दोपहर में आसनसोल से आया था। शादी के दौरान उसने दो पैक दारू पी ली। उसके बाद उसने डीजे की धुन पर खूब ठुमके लगाए। जब गर्मी का एहसास हुआ तो वह मूड फ्रेश करने के लिए स्टेशन पर चला आया और पकड़ा गया।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *