आरा सदर अस्पताल परिसर में लावारिस शवों को सुरक्षित रखने के लिए मार्चरी वार्ड को साल 2012 में जिला स्वास्थ समिति ने बनवाया था पर ये आज तक बंद है उद्धघाटन के दो दिनों बाद ही इसकी मशीन खराब हो गई जिसे ठीक करने की कोशिश आजतक नहीं की गई है.हालात ये है की अब ये वार्ड सफेद हाथी साबित हो रहा है. हाल में ही सरकार ने जिले के सभी अस्पतालों में बड़े मार्चरी वार्ड बनाने की जरुरत बताई थी लेकिन आरा सदर अस्पताल में पहले से बने इस मार्चरी वार्ड की तरफ ना तो राज्य स्वास्थ समिति का ध्यान है ना ही राज्य सरकार का.
वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक मार्चरी वार्ड के सालों बंद होने के बाद अब इसको दोबारा शुरू करने की बात कह रहे हैं
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


