शराब माफियाओं का सफाया करने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की टीम गठित

    सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर 13 अक्टूबर थाना क्षेत्र के कोरलहिया गांव के एक खेत से पांच कार्टन रॉयल स्टेज कंपनी के अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब माफियाओं का सफाया करने को लेकर पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने एक टीम गठित कर बताया कि कोरलहिया में भारी मात्रा में शराब रखे होने की सूचना मिली थी। शराब जब्त करने और कारोबारियों को पकड़ने के लिए एएसपी अभियान संदीप कुमार नीरज और सदर एसडीपीओ कुमार वीर धीरेन्द्र के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने देर रात तक छापेमारी कर शराब बरामद किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही शराब माफियाओं को दबोच लिया जायेगा। छापेमारी में पुअनि अमित कौशिक, महिन्दवारा ओपी प्रभारी नीरज कुमार आदि थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *