18 सितंबर के दिन भी उदय महतो पत्नी से मारपीट के कारण पहुँचा था थाने, मालसलामी थाने के मुंशी द्वारा समझाने पर उसने अपनी पत्नी से माफी मांगी और दंड बैठक भी लगाया और फिर पत्नी के साथ मारपीट न करने का लिखित रूप से वचन दिया। पर उसने अपने घर मे पत्नी के साथ मारपीट बदस्तूर जारी रखा आज उसकी पत्नी ने थाने के एस.आई से गुहार लगाई और पति द्वारा फिर से मारपीट की बात को उजागर किया बस फिर क्या था मालसलामी थाने की पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही करते हुए उदय महतो को हाजत में बंद कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उसको जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी।
पटना सिटी से एक रिपोर्ट।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


