क्राइम रिपोर्टर|मुजफ्फरपुर
हादसे का दूसरा दिन गुरुवार। स्थान एनएच-28 दिघरा चौक के समीप। समय दोपहर करीब तीन बजे। वजह वही दो ट्रकों का ओवरटेक। फर्क बस इतना कि बुधवार को रिटायर्ड फौजी महावीर प्रसाद लापरवाही का शिकार हुए, जबकि गुरुवार को ऑटो सवार महिला मंजू देवी की दर्दनाक मौत हो गई अौर दो अन्य घायल हैं। जिनमें एक बच्ची भी है। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार है। मंजू मनियारी थाना अंतर्गत आगानगर की रहने वाली थीं। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बांस- बल्ली से घेरकर घटना स्थल को आधे घंटे तक जाम किए रहे। उन्होंने ऑटो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वाहन चालकों के ओवरटेक करने को लेकर भी नाराजगी जताई और जमकर हंगामा किया।
लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मंजू आॅटो के नीचे दबी थीं और निकालने के लिए गुहार लगा रही थीं, लेकिन जब तक उन्हें निकाला गया, तब तक उनकी आवाज बंद हो गई थी। घटना की जानकारी के बाद सदर थानेदार मो. सुजाउद्दीन दारोगा राजू कुमार मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। इस पर लोगों ने थानेदार से नाबालिग ऑटो चालक ओवरटेक करने वाले चालकों पर नकेल कसने की मांग की। उन्होंने ने कार्रवाई का भरोसा दिया और मुशहरी सीओ नागेंद्र कुमार ने मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की सहायता राशि दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया फिर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस आॅटो को जब्त कर थाने ले आई है
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


