जिले में निजी क्षेत्रों में खुलेंगे 14 बड़े उद्योग, 500 बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

    समस्तीपुर
    रोजी-रोटी के लिए परदेस में रहने वाले कामगारों उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें जिले में परिवार के साथ रहते हुए रोजगार मिल सकता है। जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से निजी क्षेत्र में 14 बड़े उद्योगों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। उक्त उद्योगों में 400-500 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। खुलने वाले ज्यादातर उद्योग कृषि क्षेत्र से जुड़ा है। इसमें कोल्ड स्टोरेज एग्रो इंडस्ट्रीज शामिल हैं। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि कारोबारियों को विभिन्न बैंकों से लोन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि 14 में से चार उद्योग इसी माह से काम करना शुरू कर देगा। शेष मार्च 2018 से पहले काम करने लगेगा। इस महीने शुरू होने वाले उद्योगों में खुदनेश्वर महादेव कोल्ड स्टोरेज, एसआरबी एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, सिमरी कोल्ड स्टोरेज आर ईएसएस पीईई इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रीज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग संचालकों को फैक्ट्री में स्थानीय कामगारों को रोजगार देने के लिए कहा गया है, ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *