सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर
युवा राजद की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अमरेश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जदयू के मुख्य प्रवक्ता एमएलसी संजय सिंह द्वारा राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव को फोन पर धमकी गाली गलौज दिए जाने की घटना की निंदा की गई। बैठक में युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग सीएम नीतीश कुमार से की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सीएम एमएलसी संजय पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो युवा राजद आंदोलन करेगा। बैठक में अरविंद कुमार शर्मा, सत्यविंद पासवान, मो. गुलाब बाबू, अभिषेक यादव, अजीत यादव, संतोष साह, अनिल कुशवाहा, महेश राय, श्याम किशोर कुशवाहा, मो. तरबेज आलम, मो. नुरूजोहा कमाल, मुन्ना यादव, मो. फैज आलम, आलोक यादव, विमल पासवान, सतीश यादव, राजेंद्र राम आदि थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


