वारिसनगर…
थाना से सटे प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को पुलिस ने एक घर में जहां छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस को चकमा देकर कारोबारी फरार हो गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया की गुप्त सूचना पर वो एसआई वेदानंद चौधरी,महिला पुरुष पुलिस बल के साथ मुख्यालय बाजार स्थित मनोज कुमार जायसवाल के घर में रात्रि करीब ग्यारह बजे छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान घर के पीछे से करीब तीन कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वहीं रात्रि का फायदा उठाकर कारोबारी फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब के मिलान में हरियाणा सेल लिखा 750 एमएल का 10 बोतल,375 एमएल का 12 बोतल 750 एमएल का 20 बोतल में कुल 27 लीटर शराब पाया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


