निगम बोर्ड के 100 दिन पूरे, लेकिन नहीं शुरू हुए विकास कार्य : विजेंद्र

    सिटी रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर

    नगर निगम चुनाव के साथ नये बोर्ड के गठन हुए सौ दिन से अधिक हो गए। लेकिन, अब तक शहर में विकास कार्य की शुरुआत भी नहीं हुई है। पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने नगर आयुक्त को इस संबंंध में पत्र लिखकर कहा है कि 98 करोड़ की जलापूर्ति योजना सौ करोड़ के नाले के प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं हो रहा है। जबकि, शहर के नगर विधायक सूबे के नगर विकास मंत्री हैं। करोड़ों रुपए निगम में पड़े हैं। 7 निश्चय से जुड़ी योजनाएं भी ठप हैं। उन्होंने कहा है कि पहले वे नगर निगम में जाते थे तो निगम के कार्य में हस्तक्षेप की बात कही जाती थी। लेकिन, अब किसके हस्तक्षेप से निगम का कार्य बाधित है। प्रत्येक वार्ड से खराब वेपर की शिकायतें मिल रही हैं। सफाई वाहनों में जीपीएस खराब है।

     

     <script async src=”//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”></script>
    <!– Header_Responsive –>
    <ins class=”adsbygoogle” style=”display: block;” data-ad-client=”ca-pub-8008239937663308″ data-ad-slot=”3798126871″ data-ad-format=”auto”></ins>
    <script>
    (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
    </script>

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *