दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता के लिए आज से होगा नुक्कड़ नाटक

    बहादुरपुर| प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर देकुली पंचायत के कर्पूरी आश्रम में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश भगत की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बाल विवाह दहेज प्रथा के रोक को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
    इसको लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह संदेश जाना चाहिए। मौके पर यस्मिन खातून, जवाहर लाल शर्मा, मिथिलेश लाल देव, अनिल सहनी, बटोही मुखिया, लक्ष्मण यादव, कृष्ण कुमार, चंद्रशेखर झा, बिंदेश्वर राम, शंति देवी, नवल किशोर मंडल, संजय सिंह, आकाश पासवान, गणेश चौधरी, नक्की यादव, राम लोचन भगत, हरि मुखिया, सरफराज अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *