ऑर्केस्ट्रा में अश्लील गानों पर डांस कर फंसे उप सरपंच

    क्राइम रिपोर्टर|दरभंगा
    पतोर ओपी के पंसिहा चौक पर सोमवार की रात ऑर्केस्ट्रा में अश्लील गानों पर लड़कियों के साथ ठुमके लगाते उप सरपंच प्रमोद दास नजर आए। इस बात की चर्चा मंगलवार की सुबह से ही गर्म रही। बाद में उप सरपंच ने भी पूजा को लेकर युवकों के जोश और उमंग में शांतिपूर्ण त्यौहार को लेकर भावुकता में ऐसा करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात पर ओपी क्षेत्र के पंचायत चौक पर एक विशेष उपलक्ष्य में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम हुआ। जिसमें उन्होंने गानों पर लड़कियों के साथ डांस किया। इधर स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय है कि एक पंचायत के जनप्रतिनिधि जो किसी भी निजी विवाद को निपटाने के लिए पंचायत कर अपने पंचायत न्यायालय में न्याय देने का काम कर रहे हैं दूसरी तरफ ऑर्केस्ट्रा में आए लड़कियों के साथ अश्लील गानों पर झूम रहे हैं, उनसे क्या न्याय की उम्मीद की जाए। इस पर उपसरपंच ने अपनी गलती मानी है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *