जनसाधारण समेत जंक्शन से खुलने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें मंगलवार को 12 घंटे से अधिक लेट रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन लेट रहने से जंक्शन का प्लेटफॉर्म नंबर-1 3-4 यात्रियों से पट गया। अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस सोमवार की रात 11 बजे की जगह मंगलवार की दोपहर 3 बजे जंक्शन पहुंचीं। वहीं, बांद्रा से मुजफ्फरपुर तक आने वाली अवध एक्सप्रेस सोमवार की रात आठ बजे की जगह मंगलवार की सुबह सात बजे जंक्शन पहुंचीं। यह गाड़ी दोपहर ढाई बजे फिर बांद्रा के लिए खुली। इसके अलावा आनंद बिहार से जंक्शन पहुंचने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस सुबह साढ़े दस बजे की जगह शाम 5 बजे पहुंची। रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस भी तीन घंटे लेट जंक्शन पहुंचीं। वहीं, आनंद बिहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस 20 मिनट लेट जंक्शन से खुली।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


