सिटी रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर
शहरकी तीन प्रमुख जर्जर सड़कों को बनाने के लिए 3 करोड़ 55 लाख रुपए का एस्टिमेट नगर निगम ने तैयार किया है। इनमें वार्ड-23 के इस्लामपुर, वार्ड-28 में दामुचक वार्ड-29 में गन्नीपुर इलाके में सड़क निर्माण होगा। नगर निगम प्रशासन की ओर से चयनित इन सड़कों के साथ ही पीसीसी सड़क आरसीसी नाले के निर्माण के लिए एस्टिमेट तैयार किया गया है। नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को एस्टिमेट की कॉपी भेज दी है। जिसमें तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति की मांग गई है। नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने बताया कि राज्य योजना मद की शेष राशि से चयनित सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। हाल में नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने तीनों सड़कों का एस्टिमेट तैयार कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


