दातून काटने गए बुजुर्ग को लगा करंट, झुलसे|

    कुशेश्वरस्थान पूर्वी|पूर्वी प्रखंडअन्तर्गत कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत के गुलरिया गांव निवासी 60 वर्षीय रामविनोद यादव को गुरुवार को बिजली के करेंट का जोरदार झटका लगा, जिससे वे झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से रामविनोद यादव को स्थानीय कुशेश्वरस्थान पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रामविनोद खलासीन गांव के पास बांस का दातून काटने के लिए बांस के पेड़ पर चढ़े जिससे बांस के बगल से गुजर रहे बिजली के तार से उसका शरीर छू गया और उसे बिजली का झटका लगा, जिससे वह बांस के पेड़ से नीचे गिर गया।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *