ऑटो की ठोकर से बच्ची की मौत, दुर्घटना में महिला मरी|

    दरभंगा|
    दुर्गा पूजामेला को लेकर घूमने निकली एक बच्ची सहित महिला की मौत हो गई। दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र से जुड़ी हैं। दोनों ने इलाज के दौरान डीएमसीएच में दम तोड़ दिया है। सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर अतिहर गांव में अशोक यादव की पुत्री साढ़े तीन साल की बच्ची अंशु कुमारी अपने परिजनों के साथ अतिहर में दुर्गा पूजा मेला के लिए बुधवार की शाम में गई थी। बिना नंबर की मैजिक वैन ने ठोकर मार दिया। जख्मी को परिजनों ने डीएमसीएच में भर्ती जहां उसकी इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। वहीं अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव निवासी चंद्रदेव मुखिया की पत्नी 45वर्षीय जयंती देवी बहेड़ी जाने के दौरान ऑटो से गिर गई। उसे जख्मी हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया मगर गुरुवार की अहले सुबह उसकी मौत हो गई.




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *