475 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

    सीतामढ़ी|सोनबरसा थानाक्षेत्र के जयनगर चौक के समीप सोनबरसा पुलिस ने सोमवार की शाम गश्ती के दौरान लावारिश अवस्था में शराब के साथ एक बाइक जब्त किया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुअनि मनोरंजन कुमार सशस्त्र बल संध्या गश्ती कर रहे थे। जयनगर चौक के समीप एक बाइक पर कार्टून लदा देखकर चौक के समीप खड़े लोगों से पूछताछ की। तलाशी के दौरान कार्टन में रखी 55 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई एवं बाइक को भी जब्त कर लिया गया।



    सुरसंड थानाध्यक्ष अजय कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ रविवार की रात मीना बाजार टावर के निकट एक ऑटो पर लदी 394 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के सुरगहिया गावं निवासी लक्ष्मी सिंह के पुत्र झगरू सिंह के रूप में हुई है।
    थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें झगरू सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। भिट्ठा ओपी प्रभारी सतीश चंद्र सिंह सहायक अवर निरीक्षक आश नारायण प्रसाद ने सशस्त्र बलों के साथ श्रीखंडी भिट्ठा गावं के निकट रातो पल के पास 26 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के राधाउर गावं निवासी शिवंदन राउत के पुत्र रंजीत राउत के रूप में हुई है।

    Read More
    सीतामढ़ी में 375 शराब की बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार http://bit.ly/2yrRi3m
    भारत-नेपाल सीमा के निकट से कार सहित 21 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार http://bit.ly/2fxWqij
    सीतामढ़ी में एक लाख रुपए का सामान चोरी http://bit.ly/2wjT6Lb
    बाजपट्टी में जमीन विवाद में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या http://bit.ly/2fqV859
    सीतामढ़ी में विवाहिता के साथ बलात्कार http://bit.ly/2xKvPFB
    सीतामढ़ी में अलग-अलग स्थानों से 834 बोतल नेपाली शराब के साथ पांच कारोबारी गिरफ्तार http://bit.ly/2xwOBAK

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *