नाबालिग लड़की के पिता ने 6 लोगाें पर कराई एफआईआर

    पंडौल:सकरीथाना में नाबालिग लड़की के पिता ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। सकरी थाना कांड के अनुसार पीड़ित की नाबालिग बेटी घर से सोमवार को दिन के साढ़े तीन बजे सकरी चौक के लिए निकली थी, देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने निकल पड़े। उसी टोले के एक व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि उसके भतीजे के साथ कहीं बाहर निकल गई है। लड़के ने ही लड़की को फोन कर बाजार बुलाया था। उसका भतीजा भी घर पर नहीं है। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ भी पता नहीं चला तो लड़की के परिजन सकरी थाना पहुंच पुलिस को सारी बात बताई। उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए मामला दर्ज कराया है कि संभवत: शारीरिक शोषण करने, उसे बेचने या किसी आतंकवादी गिरोह में शामिल करने की नियत से बहला फुसला कर अपहरण कर लिया गया है। सकरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि लड़की के पिता के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान की जा रही है। साथ ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



    Read More News update
    झाड़ फूंक नाम पर ढोंगी भगत ने की महिला के साथ छेड़खानी http://bit.ly/2yGa2gg
    डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पर की समीक्षा http://bit.ly/2wkbqnk
    करंट लगने से युवक झुलसा डीएमसीएच किया गया रेफर http://bit.ly/2xAmbmM
    आमरण अनशनकारी के समर्थन में पहुंचे पूर्व सांसद http://bit.ly/2xwYGh7
    जिला व्यवहार न्यायालय में 5 अक्टूबर तक बंदी में भी वोकेशनल कोर्ट चलेंगे http://bit.ly/2wVLgXD
    अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एफआईआर http://bit.ly/2xwAVWk
    खजौली से 27 बोतल शराब जब्त http://bit.ly/2hvd3vU
    अंधराठाढ़ी से फरार वारंटी धराया http://bit.ly/2wVxvIe

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *