राजनगर में गौसनगर कांड का आरोपी गिरफ्तार

    राजनगर:राजनगर पुलिस ने थाना में दर्ज एक कांड का आरोपी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी ललित मुखिया को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि ललित मुखिया की गिरफ्तारी उसके घर से की गई है। वह गौसनगर कांड का नामजद आरोपी है। गौसनगर कांड के बाद से ही वह फरार चल रहा था।




    उल्लेखनीय है कि गौसनगर में जुलूस निकालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या हो गई थी। उसके बाद फैली हिंसा में कई लोगों के घर और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में लापरवाही बरते के कारण तात्कालीन थानाध्यक्ष को एसपी दीपक बर्णवाल ने लाइन अटैच करते हुए निलंबित कर दिया था। वहीं यह मामला विधान सभा में भी गूंजा था और पुलिस प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का राजनेताओं ने आरोप भी लगाया था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प भी हुई थी। उसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया था। करीब एक सप्ताह के तनाव के बाद मामला शांत हुआ था। वहीं पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार करने का बहुत ज्यादा दबाव था। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने रहात की सांस ली है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *