मुजफ्फरपुर|
मुशहरीथाना क्षेत्र के मणिका हरिकेश निवासी मनीष कुमार झा को कुछ लोगों ने अघोरिया बाजार इलाके में जुआ खेलने से इनकार करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने काजी मोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 19 सितंबर को वह एटीएम से रुपए निकासी कर बाइक के पास पहुंचे। इसी दौरान सादपुरा निवासी अजित कुमार दो हजार रुपए का खुदरा लेने के बाद अपनी दुकान पर ले गया। जुआ खेलने का दबाव बनाया। इनकार कर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना देने की बात कही। इस पर अजित कुमार सूरज कुमार समेत पांच-सात अज्ञात लोग गाली-गलौज और मारपीट की। शोर मचाने पर स्थानीय लोग जमा होने लगे। भागने के दौरान सूरज ने 4500 रुपए गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानेदार सुधीर कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


