मुजफ्फरपुर | बीबीगंजइलाके में मंगलवार की रात महिला बैंक कर्मी के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट कर तोड़-फोड़ करते हुए लूट पाट की। गले से सोने की चेन 48 सौ रुपए छीन लिए। इस दौरान बैंककर्मी को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। इस बाबत उन्होंने सदर थाने में पड़ोसी अनीता देवी समेत समेत तीन अज्ञात पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें भगवानपुर स्थित आईडीबीआई बैंक में कार्यरत महिला ने बताया कि वह मंगलवार की रात घर में कपड़ा बदल रही थी। इसी दाैरान दरवाजा पीटने की आवाज आई। अचानक दरवाजा तोड़कर अनीता देवी तीन पुरुष बेड रूम में दाखिल हो गए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


