चंदवारा और नयाटोला फीडर में ब्रेक डाउन, 3 घंटे बत्ती गुल|

    सिटी रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर
    बारिशकी वजह से शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक कई जगह बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। चंदवारा फीडर के दोपहर में ब्रेक डाउन में फंसने से सवा दो से करीब 5 बजे तक चंदवारा मिस्कॉट पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली ठप रही। वहीं, नयाटोला फीडर की भी बिजली 3 घंटे तक सुबह में बंद रही।
    बारिश में पिन इंसुलेटर में खराबी की वजह से चंदवारा 33 केवी फीडर ब्रेक डाउन में फंस गया। इस कारण चंदवारा, जेल रोड, बीएमपी-6 एरिया, दुर्गापुरी, मालीघाट, बनारस बैंक चौक, चतुर्भुज स्थान चौक, पुरानी बाजार इलाके की बिजली गुल हो गई। वहीं, मिस्कॉट पावर सब स्टेशन से जुड़े मिठनपुरा, क्लब रोड, चर्च रोड, पानी टंकी एरिया, हाथी चौक देवी मंदिर रोड इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रही। इधर, नयाटोला फीडर से जुड़े नयाटोला, सदर अस्पताल रोड, मोतीझील, छाता चौक इलाके की बिजली तीन घंटे तक बंद रही। एसकेएमसीएच ग्रिड के मैठी, बनघारा कटरा पावर सब स्टेशन पर बारिश की वजह से काफी कम लोड रहा। दोपहर बाद बारिश थमने के बाद बिजली की स्थिति में कुछ सुधार हुआ।
    एसकेएमसीएच सबस्टेशन में भीखनपुर और झपहां डीह के ग्रामीणों ने बुधवार को लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर धरना दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने एस्सेल के खिलाफ नारेबाजी कर करीब दो घंटे तक यहां हंगामा किया। इसके बाद पहुंचे एस्सेल के पदाधिकारियों ने एक सप्ताह में समस्या के निदान का आश्वासन दिया,




    सके बाद लोग शांत हुए। भीखनपुर के लोगों ने बताया कि गांव में एक फेज ही बिजली आपूर्ति होती है|

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *