नौवीं के छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

    जाले:लतराहाके महादेव यादव के तेरह वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार को शुक्रवार की रात घर में सोते समय सांप ने डस लिया। सुबह में परिजन बच्चे को देखकर घटना को समझ नहीं सके। बाद में स्कूल में जाकर वह बेहोश हो गया जहां से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ते देख उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इससे पहले की परिजन उसे लेकर दरभंगा के लिए निकलते उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अखिलेश लतराहा स्थित रोज पब्लिक स्कूल के नौवीं का छात्र था।




    शनिवार को जब वह विद्यालय में बेहोश होकर गिर पड़ा तब विद्यालय प्रशासन की ओर से परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखकर डीएमसीएच रेफर कर दिया। इससे पहले कि उसे दरभंगा के लिए ले जाया जाता उसकी मौत हो गई। इधर, बघौल के सनीचर पासवान के बीस वर्षीय पुत्र विमल पासवान को शनिवार की सुबह शौच के क्रम में सांप ने काट लिया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे भी जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉ. विवेकानंद के यूनिट में इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो सकी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *