कमतौल में ढाई माह से फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार

    कमतौल | ब्रह्मपुरकदम चौक स्थित चाय दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने ब्रह्मपुर के शराब कारोबारी अशोक ठाकुर उर्फ कारी ठाकुर के पुत्र नंद लाल ठाकुर को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीस जून को थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने ठाकुर के आवास के बगल स्थित झोपड़ी से 180 एमएल की 13 बोतल विदेशी शराब बरामद कर अशोक को गिरफ्तार किया था।




    स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी लेकिन छापेमारी के समय पुलिस को देख अशोक भाग गया था। इसे पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *