|नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

    नरकटियागंज/बेतिया|नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंडके नरकटियागंज एवं चमुआ स्टेशन के बीच नरकटियागंज टेढ़ी कुईआ रेलवे ढाला गेट संख्या 20 सी के समीप गुरुवार को एक मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हो गया। रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों की सूचना पर गार्ड ने चालक को सूचित कर गाड़ी रुकवाई। तब तक मालगाड़ी का बेपटरी हुआ पहिया करीब दो सौ मीटर से अधिक घसीट चुका था। जिसके बाद इस रूट का आवागमन तत्काल बंद करा दिया गया है। वहीं रेलवे अधिकारी कर्मी मालगाड़ी के पहिए को रेल पटरी पर लाने में जुट गए है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *