अपराधियों ने पिस्टल के बल पर युवक से 80 हजार लूटे

    बाजपट्टी(सीतामढ़ी)| बाजपट्टीथाना के समीप गुरुवार को दो बजे भारतीय स्टेट बैंक शाखा मधुबन बसहा बाजपट्टी से पैसा निकालकर अपने घर लौट रहे संधवारा गांव के वार्ड नंबर चार निवासी भूषण दास से बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 40 हजार रुपए लूट लिए। राशि निकालने के बाद अपराधी बैंक परिसर से ही उनका पीछा करना शुरू कर दिया।




    पीछा करते ही अपराधियों ने थाने के समीप खाताधारी को घेरकर बदसुलूकी मारपीट कर रुपए लूट लिए। जब खाताधारी पैसे की थैली को अपराधियों से छीनना चाहा लेकिन प्लास्टिक के पॉलीथिन में रखे 40 हजार रुपए अपराधियों के हाथों में चला गया। जब खाताधारी थाना परिसर में सूचना देने गया तो किसी ने भी उसकी बातें को नहीं सुनी। पुलिस ने पलड़ा झाड़ते हुए कहा कि अभी थाना पर कोई नहीं है। अगर पुलिस ने तुरंत खाताधारी की बात को सुन ली होती तो दूसरे थाने को सूचना देकर अपराधी को पकड़ लिया जाता। लेकिन उसकी बातों को पुलिस ने जरूरत तक नहीं समझी। इधर दूसरी घटना भारतीय स्टेट बैंक के बाहर लगे बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुपरी थाना क्षेत्र के बछारपुर गांव निवासी स्वर्गीय सईदूर रहमान के पुत्र महमुदुर रहमान रेयाज ने गुरुवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *