पंडौल से ढाई लाख के जेवर ठगी करने वाला गिरफ्तार

    पंडौल|पंडौल थानाक्षेत्र बलहा के पूर्व मुखिया मो. लड्डू की पत्नी से ठगी की गई थी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार के अनुसार आठ सितम्बर को बंजारा की तरह डेरा डाल कर दोनों आरोपी दवा बेचते थे। मुखिया की पत्नी स्वयं अख्तरी बेगम आंगनबाड़ी की सेविका है।




    किसी कारण से आंख खराब हो गया था। दोनों ठगों ने इलाज़ के नाम पर ढ़ाई लाख के जेवर 35 हज़ार रुपया ले लिये। दूसरे दिन डेरा डंडा लेकर गायब हो गये। मो. लड्डू में दोनों के खिलाफ पंडौल में मामला दर्ज कराया था। जिसकी खोजबीन के बाद सकरा थाना के सहयोग से पहाड़पुर हाट से गिरफ्तार कर लिया गया। पंडौल थाना के जमादार प्रमोद प्रसाद ने बताया कि सादे लिबास में होने के कारण स्थानीय लोगों का विरोध भी सहना पड़ा। वहीं आरोपियों के पास से ठगी के जेवर बीस हज़ार रुपया बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपी को को जेल भेज दिया गया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *