टेकटार-कमतौल स्टेशन के बीच मिली महिला की लाश

    कमतौल | दरभंगा-सीतामढ़ीरेल खंड में टेकटार कमतौल स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मरवा गुमटी के पास एक महिला की लाश मंगलवार को मिली। महिला की पहचान कमतौल के बसंत कुमार की पत्नी अनिता देवी के रूप में की गई है। मधुबनी जिला के बिस्फी थाना के सहायक थाना प्रभारी गया सिंह घटनास्थल पर सदलबल के साथ पहुंच कर लाश को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजवा दिया है। वहीं, महिला के पति बसंत कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उसका इलाज सीतामढ़ी में एक चिकित्सक से चल रहा था। वहीं, थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *