मुजफ्फरपुर| शहरके गरीबनाथ मंदिर पूजा करने पति बेटी के साथ आई विवाहिता का अपहरण हो गया। इस बाबत उसके पति मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत वासुदेव गांव निवासी जयनिवास मिश्रा ने नगर थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताया कि 6 सितंबर को बेटी के जन्मदिन पर वह पत्नी बेटी के साथ पूजा करने गरीबनाथ मंदिर पहुंचे थे। पूजा के बाद उनकी पत्नी प्रसाद फल का रुपया देने मंदिर से बाहर निकली थी। इसके बाद वह लौट कर नहीं आई। इस बाबत उन्होंने पत्नी की गुमशुदगी का सनहा नगर थाने में दर्ज कराया था। 7 सितंबर को पत्नी ने उनकी भगिनी के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि दोनों आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया है। अभी हाजीपुर में राजा दास के पास है। सावन की तीसरी सोमवारी को उससे जान-पहचान हुई थी। दोनों आरोपी साले- बहनोई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


