कल तक दिल्ली से नहीं आएंगी वैशाली और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेनें

    मुजफ्फरपुर | बरौनीसे नई दिल्ली जाने वाली वैशाली जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शनिवार को रद्द रहीं। रविवार और सोमवार को भी नई दिल्ली से आने वाली ये दोनों ट्रेनें रद्द रहेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन पर इंजीनियरिंग वर्क के कारण 37 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली दो ट्रेनें शामिल हैं। सीपीआरओ ने बताया कि नरकटियागंज-बगहा के बीच चमुआ स्टेशन के पास डायवर्सन बना कर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *