रेलवे कॉलोनी में डकैती की साजिश रच रहे दो गिरफ्तार

    समस्तीपुर:डीआरएमकार्यालय के पास रेलवे कॉलोनी में सोमवार रात नगर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को दबोच लिया। हालांकि अंधेरा का फायदा उठाकर तीन अपराधी भाग निकले। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुफस्सिल थाने के लगुनिया गांव के अर्जुन दास रवींद्र दास के रूप में की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक बड़ा चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने अपराधियों की कार भी जब्त कर ली है।




    पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने पुलिस को बताया कि रात के दौरान ट्रेन से उतर कर स्टेशन से बाहर निकलने वाले कई यात्रियों से लूटपाट करता था। लूटपाट के मामले में प्राथमिकी नहीं होने से उन लाेगाें का मनोबल बढ़ गया था। इस मामले में दारोगा विजय प्रकाश के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि रात दारोगा विजय गश्ती के दौरान रेलवे कॉलोनी स्थित एक स्कूल के पास कार लगाकर पांच युवकों को देखा। सभी भागने लगे। इसमें दो पकड़ा गया। तलाशी ली गई तो उसके पास से बड़ा चाकू मिली। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि स्टेशन से निकलने वाले यात्री से लूटपाट की बात स्वीकार की।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *