सिघिया प्रखंड के नरपा में 900 बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत राशि

    समस्तीपुर | भाजपाजिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने मंगलवार को सिंघिया प्रखंड के नरपा पंचायत में 900 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत राशि बांटी। नाव से उतरने के साथ ही राहत राशि देख वहां बच्चों के झुंड ने सभी कार्यकर्ताओं को घेर लिया। बच्चे बिस्किट के पैकेट लिए ज्यादा जोर लगा रहे थे।



    इसी बीच जिलाध्यक्ष ने स्थिति को संभालते हुए खुद बच्चों के बीच बिस्किट बांटी। उसके बाद लाइन लगवाकर पीड़ितों के बीच चूड़ा, मूढ़ी, शक्कर, पानी, बिस्किट, कपड़ा आदि का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की ओर से जिले के सभी बाढ़ ग्रस्त पंचायतों में जाकर राहत सामग्री बांटी गई। यह काम पार्टी के नौजवान सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर ही हो रहा है। जब तक बाढ़ की समस्या बनी हुई है, पार्टी का राहत अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में जिला के महामंत्री सुनील गुप्ता, राकेश कुमार राज, राकेश रंजन, रौशन कुमार, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अरविंद महतो, मण्डल अध्यक्ष मनोरंजन राय, संजय कुमार गुप्ता, बलबीर पासवान, हीरा सिंह, घनश्याम राय, जय प्रकाश राय, गायत्री देवी, ब्रह्मचारी जी, रत्नेश्वर राय जय कुमार आदि मौजूद थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *