फुटपाथी दुकानों ने कराया खबरदार, मांगी जगह

    ताजपुर | फुटपाथीदुकानदारों पर पुलिस, माफिया-राजनेता गठजोड़ द्वारा जारी हमला के खिलाफ मंगलवार को अस्पताल चौक पर खबरदार सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा संचालन इनौस प्रखंड संयोजक आशिफ होदा, फूदुस के सुरेश सिंह, नथुनी साह, माले के प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, मो. मुजफ्फर, मुंशीलाल राय, विजय कुमार, आइसा के जितेंद्र सहनी, सदीक रजा, बासुदेव राय, राॅकी खान, विश्वनाथ दास समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर नेताओं ने कहा कि फुटपाथियों को भी सम्मान पूर्वक रोजगार कर जीवन जीने का अधिकार है। भाकपा माले इस अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। नेताओं ने मांग किया कि समस्तीपुर शहर की तरह ताजपुर बाजार में भी फुटपाथियों को सड़क छोड़ कर किनारे में दुकान लगाने दिया जाए।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *