अहियापुर से लापता बच्चा लखनऊ में मिला

    मुजफ्फरपुर | अहियापुरथाना क्षेत्र से लापता बच्चा सोमवार को लखनऊ में बरामद हुआ। बच्चे की बताई जगहों पर लखनऊ पुलिस ने इसकी सूचना अहियापुर थाना पुलिस को दी है। पुलिस बच्चे के परिजनों का पता लगा रही है। बताया गया है कि अहियापुर का मनीष कुमार कुछ दिन पूर्व घर से भाग गया था। वह लखनऊ स्टेशन पर नाश्ता के लिए ट्रेन से उतरा। ट्रेन खुल जाने के बाद रोने लगा। पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस पूछताछ में मनीष ने अपना घर अहियापुर बताया। हालांकि, बताया गया है कि थाने में मनीष के लापता होने की सूचना उसके परिजनों की ओर से नहीं की गई है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *