नहाने के दौरान डूबने से किशोरी की मौत

    हनुमाननगर | विशनपुरथाना क्षेत्र में रविवार को बाढ़ के पानी में डूबने से पोअरिया के जनार्दन पासवान की पंद्रह वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में चले जाने के कारण यह हादसा हुआ। जानकारी मिलते ही विशनपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पंचायत की मुखिया शांति देवी की ओर से तत्काल कबीर अंत्येष्टि मद से अंतिम संस्कार के लिए तीन हजार रुपए की राशि उपलब्ध करा दी गई। सीओ भुवनेश्वर झा ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मिलने वाली राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *