एसडीओ से मिले ढढिया बेलबड़ा के लोगकहा, वसुधा केंद्र का कुछ कीजिए

    जाले | प्रखंडकी ढढिया बेलबड़ा पंचायत की मुखिया समिता देवी के नेतृत्व में पंचायत के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल एसडीओ सदर डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह से मिल अपनी मांग पत्र सौंपा। इस दौरान शिष्टमंडल ने बताया कि ढ़ढिया गांव स्थित वसुधा केंद्र निष्क्रिय हो गई है। वसुधा केंद्र से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई भी गतिविधि अथवा कार्य संपादित नहीं होता है। इतना ही नहीं यह वसुधा केंद्र जरूरत मंद लोगों को सिर्फ मुंह चिढ़ाने का काम करता है क्योंकि आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय ग्रामीणों को अन्यत्र वसुधा केंद्र का सहारा लेना पड़ता है। इन लोगों ने बताया कि बीते दो वर्षों से अधिक समय से वसुधा केंद्र में नियमित रूप से ताला लगा रहता है। शिष्टमंडल में स्थानीय मुखिया के अलावा काशीनाथ झा,सतीश चंद्र झा,अनिरुद्ध यादव,मनोज यादव,संतोष झा,नरेश साह, श्याम सुंदर झा,अब्दुल सुभान,व कपिलदेव सिंह शामिल थे।एसडीओ ने हर संभव केंद्र को सुचारु करने का आश्वासन दिया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *