जदयूकार्यकारिणी कमेटी प्रखंड प्रकोष्ठ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर अध्यक्षता में सम्पन्न

    हायाघाट:जदयू कार्यकारिणी कमेटी प्रखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष की बैठक मध्य विद्यालय अकराहा में प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में आपदा आने से सीएम नीतीश कुमार काफी चिंतित हैं। बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्या को लेकर जदयू पार्टी की ओर से बाढ़ राहत सामग्री अपने पार्टी कार्यकर्ता की ओर से विस्थापितों के बीच पहुंचाया गया। इसमें हायाघाट प्रखंड में विस्थापित बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच जदयू की ओर से नयाटोला, सरायहमिद, घरारी, सिरनिया, अकराहा में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। आगे भी पार्टी की ओर से बाढ़ राहत सामग्री वितरण किया जाएगा। जिन पंचायत अध्यक्ष के पास पार्टी रसीद जमा है। वहां तत्काल पाटी ऑफिस में जमा कर दीजिए।




    पार्टी सदस्यता अभियान में तेजी लाने का भी उन्होंने निर्देश दिया। सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि हायाघाट प्रखंड अनुश्रवण सह निगरानी समिति में जो निर्णय लिया गया था की पूरे हायाघाट क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने के प्रस्ताव को क्रियान्वयन जल्द किया जाए। इस मौके पर विनय कुमार पासवान, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता लालटुन शर्मा, केवल कुमार मंडल, इमित्याज अहमद ,सलेंद्र चौधरी ,सुंदर मंडल ,गणेश कुमार साहू, प्रदीप कुमार रजक, गोनू राय, तनवीर आलम, शत्रुघ्न महतो, विनोद मिश्र, अमित कुमार यादव,सीता राम मंडल मौजूद थे। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने मल्हीपट्टी दक्षिणी के पंचायत अध्यक्ष तनवीर आलम आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के केवल कुमार मंडल को जदयू पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
    जदयू कार्यकारिणी कमेटी बैठक में मौजूद लोग।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *