बैठक में जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा- दो अक्टूबर से शुरू होगा दहेज बंदी अभियान

    सिंहवाड़ा | प्रखंडजदयू कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं की संगठन बैठक हुई। इसमें बाढ़ से विस्थापित परिवारों की बनाई जा रही सूची के कार्य में तेजी लाने, फसल क्षति का सही आकलन करने के लिए चर्चा की गई। संगठन की ओर से हो रही बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री के वितरण पर चर्चा हुई।
    दो अक्टूबर से दहेज बंदी मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में बीडीओ की ओर से राहत कार्यों में सुस्ती बरतने को लेकर आक्रोश जताया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक महीने होने वाली बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष पप्पू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भुवन राय, महामंत्री सुनील राय, प्रखण्ड उपाध्यक्ष भाग्य नारायन, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरोज ठाकुर, आबिद हुसैन, सुजीत मल्लिक, मो. नदीम, रामसूरज राउत, सुरेश यादव, अरुण राउत, दिनेश शर्मा, सुल्तान अहमद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *