ट्रक व्यवसायी पर हुआ जानलेवा हमला, गोलीबारी से डरे साकेतपुरी के लोग

    मुजफ्फरपुर :सदरथाना के साकेतपुरी बीबीगंज रोड नं. 3 में ट्रक व्यवसायी धनंजय कुमार पर रविवार की रात अपराधियों ने हत्या की नीयत से ताबड़तोड़ गोलीबारी की। अपराधियों की ओर से चलाई गई एक गोली का खोखा दीवार से टकराकर उनके सीने पर लगा। लेकिन, वे बाल-बाल बच गए। इधर, घटना से मोहल्ले के लोग भी डरे-सहमे हैं। धनंजय ने बताया कि हमलावर गली में पीछे के रास्ते से आए थे। उनके शोर मचाने पर भाग निकले। जानकारी मिलने पर प्रभारी थानेदार रमेश मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। धनंजय ने बताया कि वे मूल रूप से कांटी के शेरकाही गांव के रहने वाले हैं। यहां किराए के मकान में 3 वर्षों से रह रहे हैं। रविवार की शाम भारत-श्रीलंका का मैच टीवी पर देख रहे थे तभी गोलीबारी की आवाज आई। वे घर से बाहर गेट पर निकले तो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। अपने बेटे पत्नी को आवाज लगाते हुए वे शोर मचाने लगे। इस पर रोड पर खड़ी दो बाइक सवार अपने साथियों के साथ हमलावर भाग निकले। प्रभारी थानेदार ने बताया कि एक खोखा मिला है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *