बालू का खनन शुरू करने की मांग

    मुजफ्फरपुर| माकपाने बालू का खनन फिर से शुरू करने की मांग की है। नेताओं ने कहा कि खनन बंद होने से निर्माण कार्य में लगे मजदूर भूखमरी के शिकार हो गए है। गोबरसही पार्टी कार्यालय में का. उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बालू के अभाव में जिले के सैकडों मजदूर बेरोजगार हो गए है। नेताओं ने कहा कि बाढ़ से जिले के लाखों परिवार प्रभावित हैं। राहत पहुंचाने में जिला प्रशासन फेल हो चुका है। मौके पर अब्दुल गफ्फार, अमरेश ठाकुर, राजेंद्र राय, नविता सिंह, सुंदेश्वर सिंह, अशोक कुमार, रामपुकार सहनी आदि उपस्थित थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *