परिहार (सीतामढ़ी) | प्रखंडकार्यालय स्थित मुख्य गेट के पास स्थित बस पड़ाव से शुक्रवार को एक अज्ञात भिखारी को मृत अवस्था पुलिस ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार उक्त भिखारी करीब डेढ़ माह से भिक्षाटन कर रात को उसी बस पड़ाव में रहता था। शुक्रवार की सुबह देर तक सोए रहने के कारण लोगों ने मृत समझा इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी दल- बल के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वही शव को कब्जे में लेते हुए चौकीदार के बयान पर यूडी केश दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि से पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक शव को रखा जाएगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


