दो अपराधी गिरफ्तार, नाइन एमएम पिस्टल, देसी कट्‌टा दस गोली बरामद

    उजियारपुर:अंगारघाट थाने के मुरियारों चौर में बुधवार रात पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुफस्सिल थाने के जितवारपुर गांव के मनोज कुमार मुक्तापुर के मनीष पासवान के रूप में की गई है। अपराधियों के पास से एक नाइन एमएम पिस्टल, एक देसी कट्टा दस गोली के अलावा एक मोबाइल बाइक जब्त किया है। अंगारघाट थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि रात एसपी निर्देश पर वाहनों की जांच की जा रही थी। मुरियारो चौर मे पुलिस को देख दोनों अपराधी बाइक लेकर भागने लगे। इस पर पुलिस के जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी है। इससे पहले मुथरापुर थाना क्षेत्र में एक संगीन मामले में जेल जा चुके हैं।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *