विभूतिपुर| थानाक्षेत्र के किशनपुर टभका स्थित दीवान बहादुर कामेश्वर नारायन सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज में अपराधियों ने बुधवार की रात 5 लाख रुपये से अधिक की सामान लूट लिए। अपराधियों की संख्या 15 से बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले का इकलौता दीवान बहादुर कामेश्वर नारायन सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज का काम अंतिम चरण में है। इसमें 200 से अधिक संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं।
बुधवार की रात सशस्त्र अपराधियों ने कॉलेज के प्राचार्य कैंपस के पीछे से अंदर प्रवेश किया। समान रखे गोदाम मे ताला तोड़कर गोदाम से टाइल्स, वायरिंग के लिए विभिन्न प्रकार की बिजली तार, प्राइमर, पेंट, दो प्रकार के दरवाजे सहित अन्य सामान तकरीबन 5 लाख रुपये से अधिक के लूट लिए। भवन निर्माण कंपनी के निजी सुरक्षा कर्मी को आते देखा तो अपराधी भागने लगे। इस दौरान जब सुरक्षा गार्ड कॉलेज कैंपस में बने भवन के ऊपर छत से टॉर्च जलाकर देखा तो कुछ सामान बिखरे पड़े थे। कुछ अपराधी भाग रहे थे। टॉर्च की रोशनी देखा तो लुटेरों ने गोली मरने की धमकी भी दी। उसने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। जब तक लोग पहुंचे तब तक कुछ सामान कॉलेज के पीछे मक्के के खेत में छोड़कर अपराधी भागने में सफल रहे। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर कर छानबीन करना प्रारंभ कर दिया। पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पॉलिटेक्निक के आसपास खेत से कुछ सामान भी बरामद की है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी कराई जा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


