हरलाखी के बाढ़ पीडितों के लिए अब तक कुछ भी उपलब्ध नहीं मिला : विधायक

    बेनीपट्टी| हरलाखीके रालोसपा विधायक सुधांशु शेखर ने बेनीपट्टी प्रखंड के बिरौली गांव में बिजली करंट और बरांटपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबकर मरने वालों के परिजनों को अपनी ओर से दो दो हजार रुपए सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की ओर से कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि इतनी बाढ़ आई परंतु प्रशासन ने पीड़ितों का हाल जानना भी मुनासिब नहीं समझा। विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की स्थिति बद से बदतर बनी है, परंतु प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। विधायक सुधांशु शेखर ने प्रशासन और सरकार से उपरोक्त बिंदुओं पर ध्यान देने की मांग की है, अन्यथा मामले को विधानसभा में उठाने की चेतावनी दी है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *