बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वेक्षण कार्य में लगे कर्मियों को मिले कई टास्क

    बेनीपट्टी | प्रखंडपरिसर स्थित मेघदूतम भवन के सभागार में गुरुवार को बीडीओ सीओ ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के सर्वेक्षण कार्य में लगे शिक्षकों अन्य सरकारी कर्मियों के साथ एक बैठक की। बैठक में प्रखंड के 33 पंचायतों में चल रहे सर्वेक्षण कार्य की अद्यतन जानकारी सरकारी कर्मियों से ली गई। बीडीओ सीओ ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चूंकि हरेक बिंदुओं की मॉनिटरिंग जिला पदाधिकारी स्वयं कर रहे हैं। बैठक में सर्वेक्षण कार्य को लेकर अधिकारियों ने कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। साथ ही प्रखंड के सभी संकूल समन्वयकों को निर्देश दिया गया कि वह अपने अपने संकूल के शिक्षकों की संख्या की सूची सौंपी है। वहीं दूसरी ओर, प्रखंड प्रमुख सोनी देवी की अध्यक्षता में प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *