दरभंगा टावर चौक पर सज रहे अवैध रूप से दुकानें रविवार की शाम खाली कराई गईं। स्थाई दुकान के आगे उसका सजा बाजार और फिर डेला पर लगने वाले दुकानों को रविवार को नगर थाना कोतवाली ओपी की पुलिस ने खाली कराते हुए आगे से पुन: अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डांट-फटकार लगाई। हालांकि पुलिस के सामने तो सारे दुकानदारों ने इसका पालन किया मगर पुलिस के जाते ही पुन: अतिक्रमण शुरु हो गया है। देर शाम में भी नगर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज सीता राम प्रसाद ने सभी को चेतावनी दी है। बताया जाता है कि पूर्व के दिनों में यहां पुलिस की मदद से ही अतिक्रमण होता रहता था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


