जयनगर:दरभंगा-जयनगररेलखंड पर सकरी एवं जयनगर के बीच 18 मानवरहित गुमटी है जो दुर्घटनाओं को दस्तक दे रही है। पूर्व में इस रेलखंड पर बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोग इसे भूले नही है। मई 2011 में मधुबनी जिला के भरिया किशनपुर गांव के समीप दिल्ली से जयनगर रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन मानवरहित गुमटी पर एक सूमो से टकरा गई थी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूमो करीब 5 सौ फुट दूर तक ट्रेन के साथ पटरी पर घिसकती रही। सूमो में सवार 22 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। 2010 में भी ललित नारायण होल्ट के नजदीक मानव रहित गुमटी पर दिल्ली से जयनगर रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन एक बोलेरो से टकरा गई। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


