बिस्फी:प्रखंडअंतर्गत पतौना ओपी थाना क्षेत्र के परसौनी उत्तरी पंचायत के मल्लाह टोल में एक मासूम की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय भोगेन्द्र सहनी के डेढ़ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ भिंडा पर खेल रहा था। उसी क्रम में वह खेलते-खेलते भिंडा से नीचे पानी में लुढक गया। जिससे उसकी मौत मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चारो तरफ पानी से घिरे होने के वजह से बच्चे लोग ऊंचे स्थान पर खेल रहा था। कुछ देर बाद जब बच्चे के माता-पिता ने खोज बीन की तो कहीं भी बच्चे का अता-पता नहीं चला। गांव वाले के सहयोग से उसकी खोज-बीन शुरू की गई तो भिंडा से आगे कुछ दूरी पर पानी में उपलाते हुए देखा गया। पानी से जब उसे निकाला गया तो बच्चा मरा हुआ था। मौके पर स्थानीय पुलिस पंहुच बच्चे को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी भेज दिया है। बच्चे के माता-पिता सहित उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


